Google Chrome में Photoshop कैसे चलाएं? (2025 Trick) – अब बिना इनस्टॉल किए करें एडिटिंग


नमस्ते दोस्तों! 🙏 मैं हूँ अजय यादव।



क्या आप भी मेरी तरह इस बात से परेशान हैं कि लैपटॉप में Photoshop डालते ही वो "हैंग" होने लगता है? या फिर आपके पास इतना महंगा पीसी नहीं है जो भारी-भरकम सॉफ्टवेयर चला सके?

अगर हाँ, तो आज मैं आपकी यह परेशानी हमेशा के लिए खत्म करने वाला हूँ।

दोस्तों, Adobe और Google ने मिलकर एक ऐसा जादू कर दिया है, जिसके बारे में शायद अभी बहुत कम लोगों को पता है। अब आपको अपने कंप्यूटर में 2GB या 4GB का Photoshop इनस्टॉल करने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप सीधे अपने Google Chrome Browser में Photoshop चला सकते हैं।

जी हाँ, मैंने खुद इसे ट्राई किया है और यकीन मानिए, यह मक्खन की तरह चलता है! आज की इस पोस्ट में, मैं आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताऊंगा कि यह कैसे काम करता है और इसमें कौन-कौन से नए AI फीचर्स आए हैं।


आखिर ये "Photoshop on the Web" है क्या?

साधारण भाषा में समझाऊं, तो जैसे आप अपने ब्राउज़र में Facebook या YouTube चलाते हैं, ठीक वैसे ही अब आप Photoshop चलाएंगे।

पहले क्या होता था? हमें एडिटिंग के लिए एक तगड़ा ग्राफिक कार्ड और 16GB RAM वाला लैपटॉप चाहिए होता था। लेकिन अब Adobe ने "Cloud Computing" का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब है कि सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर पर नहीं, बल्कि Adobe के पावरफुल सर्वर पर चल रहा है। आपको बस एक अच्छी इंटरनेट स्पीड चाहिए।

इसके 3 बड़े फायदे जो मुझे बहुत पसंद आए:

स्टोरेज की नो टेंशन: आपके लैपटॉप की हार्ड डिस्क खाली रहेगी।


पुराने लैपटॉप पर भी चलेगा: अगर आपके पास i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप भी है, तो भी आप इसे चला सकते हैं।


फटाफट काम: सॉफ्टवेयर खुलने में जो 5 मिनट लगते थे, वो अब 5 सेकंड में हो जाएगा।
नए AI फीचर्स (Generative Fill) – जो दिमाग घुमा देंगे!

चूंकि आप Future Tech AI ब्लॉग पढ़ रहे हैं, तो AI की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? वेब वर्जन में Adobe ने अपना सबसे पावरफुल ब्रह्मास्त्र "Adobe Firefly AI" दिया है।
1. Generative Fill (जादुई टूल)



मैंने इसे टेस्ट करने के लिए एक फोटो ली जिसमें एक फोटो अपलोड की जिसमे लड़की ने नार्मल सा सूट पहना था , मैंने उस हिस्से को सेलेक्ट किया और टाइप किया Half T -shirt and Shorts यकीन मानिए, 2 सेकंड के अंदर AI ने इस लड़की की ड्रेस चेंज कर दी और वो इतना असली लग रहा था कि कोई पहचान नहीं पाया।
2. चीज़ें गायब करना (Remove Objects)



कई बार हमारी अच्छी फोटो के पीछे कोई अनजान आदमी आ जाता है। इस वेब वर्जन में बस उस आदमी पर ब्रश चलाओ, और वो गायब! जैसे वो वहां कभी था ही नहीं।
3. बैकग्राउंड बदलना



फोटो क्लिक की है घर की छत पर, लेकिन दिखना है पेरिस में? बस एक क्लिक करो और बैकग्राउंड बदल जाएगा।



स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: इसे कैसे इस्तेमाल करें?

अब आते हैं काम की बात पर। इसे अपने क्रोम ब्राउज़र में चलाने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने हैं:

Step 1: वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले अपने Google Chrome ब्राउज़र पर photoshop.adobe.com टाइप करें और इंटर मारें।

Step 2: लॉगिन करें (Sign In) यहाँ आपको अपने Adobe अकाउंट से लॉगिन करना होगा। अगर अकाउंट नहीं है, तो Google ID (Gmail) से भी लॉगिन कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है।

Step 3: फोटो अपलोड करें जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, आपको एक बड़ा सा बटन दिखेगा "Upload Image"। वहां से अपनी वो फोटो चुनें जिसे एडिट करना है।

Step 4: एडिटिंग शुरू करें अब आपके सामने फोटोशॉप का पूरा इंटरफेस खुल जाएगा।

Left Side (बाईं तरफ): यहाँ आपको ब्रश, रबर, टेक्स्ट जैसे टूल्स मिलेंगे।


Right Side (दाईं तरफ): यहाँ लेयर्स (Layers) और प्रॉपर्टीज होती हैं।

Step 5: सेव करें काम खत्म होने के बाद ऊपर दाईं कोने में "Download" बटन पर क्लिक करें और फोटो आपके कंप्यूटर में सेव हो जाएगी।
गूगल करने वाला है बड़े बदलाव अभी देख लो 👇👇👇👇






क्या यह सच में फ्री है? (Pricing & Free Trick)

देखिए दोस्तों, मैं आपको झूठ नहीं बोलूंगा। Photoshop on the Web पूरी तरह से फ्री नहीं है। यह Adobe के पेड प्लान का हिस्सा है। लेकिन...

शुरुआत में Adobe आपको 7 दिन का Free Trial देता है। आप इसे 7 दिन तक दबाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरी सलाह (Pro Tip): अगर आप स्टूडेंट हैं या अभी पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आप "Photopea" (photopea.com) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बिल्कुल फोटोशॉप जैसा है और 100% फ्री है। यह भी बिना इनस्टॉल किए ब्राउज़र में चलता है।
सिस्टम की जरूरतें (System Requirements)

भले ही यह ऑनलाइन चलता है, लेकिन फिर भी आपके पास कम से कम ये चीजें होनी चाहिए ताकि यह मक्खन जैसा चले:

Browser: Google Chrome या Microsoft Edge (लेटेस्ट वर्जन)।


Internet: कम से कम 10 Mbps की स्पीड (ताकि AI टूल्स जल्दी काम करें)।


RAM: 4GB RAM काफी है (वैसे 8GB हो तो बेस्ट है)।


Device: Windows, Mac, या Chromebook


यह भी देखें 👇👇👇👇
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या मैं मोबाइल में Chrome पर इसे चला सकता हूँ? Filhal (फिलहाल) यह कंप्यूटर और टैबलेट के लिए ज्यादा अच्छा है। मोबाइल स्क्रीन बहुत छोटी होती है, इसलिए टूल्स इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।

Q2. क्या इसमें शॉर्टकट कीज़ (Shortcut Keys) काम करती हैं? हाँ, बिल्कुल! अगर आप Ctrl + Z (Undo) या Ctrl + T (Transform) दबाएंगे, तो वो वैसे ही काम करेगा जैसे असली सॉफ्टवेयर में करता है।

Q3. मेरी फाइल कहाँ सेव होती है? आपकी फाइल Adobe के क्लाउड (Cloud) पर सेव रहती है, जिसे आप दुनिया के किसी भी कंप्यूटर से खोल सकते हैं। आप इसे अपने पीसी में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, अगर आप एडिटिंग की दुनिया में नए हैं या आपका लैपटॉप पुराना हो चुका है, तो Photoshop on the Web आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

खासकर इसके AI फीचर्स आपका घंटों का काम मिनटों में कर देते हैं। मेरी राय में, आपको आज ही इसे एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए।

अगर आप AI वीडियो मेकिंग भी सीखना चाहते हैं, तो आप मेरी यह पोस्ट पढ़ सकते हैं: AI वीडियो मेकिंग के लिए बेस्ट वेबसाइट्स

आपको यह जानकारी कैसी लगी? अगर कोई भी दिक्कत आए तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ लेना, आपका भाई अजय यादव जवाब जरूर देगा! ❤️
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Subscribe Us On YouTube